फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   bike rider dies due to dumper collision

डंपर की मौत से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 26 Apr 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
bike rider dies due to dumper collision
खीरों-सतांव (रायबरेली)। खीरों थाना क्षेत्र में सोमवार को डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के उदवामऊ गांव निवासी हरिओम यादव (22) पुत्र सुरेश कुमार यादव लालगंज में किसी निजी दुकान में एसी बनाने का काम करता था। सोमवार को दोपहर बाद वह बाइक लेकर लालगंज से कहीं एसी बनाने जा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही वह बाइक लेकर गुरुबख्शगंज-फतेहपुर मार्ग पर बरवलिया तिराहे के पास पहुंचा, तभी बछरावां की ओर से आ रहे डंपर हरिओम यादव को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक और खलासी दोनों मौके से फरार हो गए। युवक की मौत से पिता सुरेश कुमार यादव, भाई आशीष यादव, शिव यादव, बहन रचना यादव, अर्चना यादव और आराधना यादव में रोना पिटना मचा है। थानेदार आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed