फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bike rider dies after being crushed by a vehicle

वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत

Sun, 10 Oct 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being crushed by a vehicle
लालगंज (रायबरेली)। कानपुर रोड स्थित धनाभाद गांव के निकट एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। शव को सीएचसी में लाकर रखा गया था। शिनाख्त होने पर पुलिस ने जरूरी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बेलहनी गांव निवासी अनूप लोधी उर्फ गरीबे (38) वर्ष शाम करीब छह बजे अपनी ससुराल हरीपुर निहस्था जा रहा था। पीछे से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि अज्ञात चालक वाहन लेकर घटनास्थल से भाग निकला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे तीन पुत्रियां छोड़ गया है। हादसे के बाद घर में मातम पसर गया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सिंह सेंगर ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार सेमरी की ओर आ रहा था। जहां टैंकर के कुचलने से उसकी मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed