फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bike hits divider; young woman dies

Raebareli News: बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत

Sun, 26 Jul 2026 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 26 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bike hits divider; young woman dies
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र में शनिवार शाम को धोबहा पुल के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ओखाहरा गांव की चांदनी (22) अपनी बुआ के घर चौहान का पुरवा आई थी। शनिवार शाम वह पूरे बक्स निवासी दीपू (25) के साथ बाइक से लक्ष्मणपुर जा रही थी। धोबहा पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया।
विज्ञापन


डॉ. विपिन कुमार ने जांच के बाद चांदनी को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। घायल दीपू का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। घटना की सूचना मिलने पर जगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया डिवाइडर से बाइक टकराने से युवती की मौत हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed