फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bike crashed into a tree, the young man killed, two injured comrade

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, दो साथी घायल

Mon, 29 Feb 2016 11:18 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
जगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बेकाबू बाइक पेड़ से जा टकराई। इससे गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। ट्रिपलिंग घटना की वजह बनी।
विज्ञापन


यह हादसा उस समय हुआ, जब तीनों बाइक से जगतपुर आ रहे थे। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था। भदोखर थाना क्षेत्र के कनौली गांव निवासी सूर्य प्रसाद मौसी की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए टिकरिया गांव आया था।
विज्ञापन


रात में सूर्य प्रसाद बाइक से अपने दो साथियों के साथ जगतपुर कस्बे आ रहा था। हरपुरहल्ला गांव के पास बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

इससे बाइक चला रहा सूर्य प्रसाद, उसके साथी विजय कुमार व उमेश निवासी कनौली थाना भदोखर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने सूर्य प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी घर पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानेदार शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बाइक के पेड़ से टकराने से हादसा हुआ है।

चालक हेलमेट नहीं पहने था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।


डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे छीछी मजरे गौरा उबरनी गांव निवासी रमेश यादव (35) बालेश्वर मंदिर लालगंज दर्शन करने गया था। रात में बाइक से लौट रहा था।

रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर कठगर गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रमेश की मौत हो गई। बताते हैं कि मृतक हेलमेट नहीं पहने था। कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed