फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bike collided with cattle, young man died

Raebareli News: मवेशी से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 19 Jul 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 19 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with cattle, young man died
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर पूरे बाबा चड़रई टोल प्लाजा के निकट बृहस्पतिवार रात मवेशी से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


ऊंचाहार क्षेत्र के बटौआपुर गांव निवासी रावेंद्र कुमार (28) कानपुर में रहकर मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार शाम वह अपने बेटे सत्यम (5), भाई अखिलेश (22) व परिवार के सुक्खू (55) के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर किसी की तेरहवीं में शामिल होने जगतपुर गए थे।
विज्ञापन


रात में घर लौट रहे थे। हाईवे पर सड़क पर बैठे मवेशी से बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। रावेंद्र के सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोट आई, उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की मदद से घायलों को जगतपुर सीएचसी पहुंचाया गया। सत्यम की हालत गंभीर होने पर एम्स रायबरेली रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बाइक के मवेशी से टकराने हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed