फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bihari gang busted, 65 thefts exposed

Bihari gang: अब तक 65 चोरियों को अंजाम दे चुका था 'बिहारी गैंग', पुलिस ने नकदी सहित बरामद किए जेवरात

Sat, 24 Sep 2022 03:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2022 03:32 PM IST
सार

रायबरेली पुलिस ने बिहारी गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग कई जिलों में अब तक 65 वारदातें कर चुका था। पुलिस को उनके पास से जेवरात व नकद रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Bihari gang busted, 65 thefts exposed
बदमाश बभम व बरामद हुआ असलहा व सामान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के बिंदागंज नहर पुल के पास गुरुवार की रात मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर बिहार प्रांत के खरवार गैंग के सक्रिय सदस्य निकले। शातिरों ने पुलिस की पूछताछ में रायबरेली के अलावा सिद्धार्थ नगर और गाजीपुर में करीब 65 चोरी की वारदातों को कबूल किया। इसमें जिले की 15 बड़ी चोरियों का खुलासा हुआ है। इनके पास से पुलिस ने पांच लाख के जेवरात के साथ ही तीन लाख नकद बरामद किया है। अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस कार्यालय के किरण हाल में शुक्रवार को अंतरराज्यीय चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात जगतपुर कोतवाल गौरव कुमार व एसओजी प्रभारी प्रवीर गौतम की टीम ने मुठभेड़ के बाद बिहार प्रांत के रोहतास जिले के पटेल नगर, कस्बा विक्रमगंज निवासी निहाल कुमार, अर्जुन कुमार उर्फ नीलू को पकड़ा। दोनों के पैर में गोली लगी थी। साथ ही मोहल्ला पटेल नगर कस्बा व थाना विक्रमगंज जनपद रोहताश बिहार निवासी बभन को भी गिरफ्तार किया गया। शातिरों ने रायबरेली की 15 चोरियों के साथ ही सिद्धार्थनगर और गाजीपुर की करीब 50 चोरियां कबूली हैं। शातिरों के पास से पांच लाख के जेवरात और तीन लाख रुपये बरामद किए गए हैं। गैंग के अन्य शातिरों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Sitapur News: इंटर के छात्र ने प्रधानाचार्य को गोलियों से भूना, हालत गंभीर, बैग में लेकर आया था असलहा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- यूपी विधानसभा: कार्यवाही के दौरान वीडियो गेम खेलने और तंबाकू खाने में बिजी रहे भाजपा विधायक, वीडियो वायरल


जिले की इन बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा
एसपी ने बताया कि शातिरों ने पूछताछ में कबूल किया कि पिछले जून माह में जगतपुर क्षेत्र के चांदमऊ, रामगढ़ टिकरिया, थाना भदोखर के झकरासी, थाना गदागंज के हमीरमऊ में चोरी की थी। जुलाई माह में जगतपुर के सांहूकुआं, लालगंज के चंदा, डीह के पूरे नरायण, मिलएरिया के जवाहर विहार कॉलोनी, सरेनी के रामपुर मे चोरी की थी। अगस्त में गुरुबख्शगंज के गढ़ी दुलाराय में चारी की वारदातें की थीं। शातिरों ने यह भी कबूल किया कि उनके ही गिरोह के कुछ सदस्य पूर्व मे थाना बछरावां में पकड़े गए थे।


ये भी पढ़ें-  UP News : डीएम की अनुमति के बिना रात में नहीं हो सकेगा अंतिम संस्कार, गृह विभाग ने जारी की एसओपी

ये भी पढ़ें-  UP News : बारिश में बिजली का कहर और मकान भी गिरे, 11 की मौत, पश्चिमी यूपी में 26 तक भारी बारिश की चेतावनी

रेलवे लाइन के किनारे रहते, दिन में समान बेचते और रात में चोरी

एसपी ने बताया कि इस गैंग के शातिरों का अपराध करने का तरीका अलग है। रेलवे लाइन के आसपास डेरा डाल कर महिलाओं के साथ रहते हैं और समय-समय पर अपना डेरा बदलते रहते हैं। यह दिन में खिलौने, शहद, घरेलू सामान बेचने के बहाने गांव व शहर में जाकर घरों की रेकी करते हैं और रात में सुनियोजित तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। चोरी करने के दौरान यह चप्पल या जूता नहीं पहनते। हाथ में धारदार हथियार, हंसिया, चाकू और अवैध असलहे रखते हैं। विरोध होने पर जानलेवा हमला भी कर देते हैं। वारदात के दौरान घर के बाहर गैंग के कुछ सदस्य खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों पर निगाह रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed