फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rain Alert: Warning of heavy rain till 26 in western Uttar Pradesh

UP News : बारिश में बिजली का कहर और मकान भी गिरे, 11 की मौत, पश्चिमी यूपी में 26 तक भारी बारिश की चेतावनी

Sat, 24 Sep 2022 04:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Sep 2022 04:31 AM IST
सार

Rain Alert: लगातार बारिश ने यूपी में कहर ढाया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़, बिजली के कहर और मकान ढहने की घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
Rain Alert: Warning of heavy rain till 26 in western Uttar Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लगातार बारिश ने यूपी में कहर ढाया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़, बिजली के कहर और मकान ढहने की घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद भी नहीं है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बरसात और इस कारण हुए विभिन्न हादसों में प्रयागराज में तीन, अलीगढ़ में तीन, फिरोजाबाद में दो, जालौन, कौशांबी व फर्रुखाबाद में एक-एक शख्स की जान चली गई। यूपी के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन हई है। छह राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन


26 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम बुलेटिन के मुताबिक, मध्य प्रदेश और आसपास चक्रवातीय दबाव काम कर रहा है। टर्फ लाइन भी इसी क्षेत्र से बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम की ओर चल रही है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने जिन इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं, उनमें अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद में भारी बारिश के आसार हैं जबकि प्रदेश के अधिकतर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जहां बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान के आसार जताए गए हैं। इसी बीच बरेली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अत्यधिक भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 और 26 में सीतापुर, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, बांदा आदि इलाकों में भारी बारिश के आसार समेत अन्य इलाकों में गरज-चमक और आंधी-तूफान की संभावना जताई जा रही है। इस बीच बारिश पूरे प्रदेश में कहीं ज्यादा तो कहीं कम होती रहेगी। 


बाढ़ प्रभावित गांवों में दो दिनों के अंदर वितरित कराएं खाद्यान्न : सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद उन्होंने  प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर हाल में दो दिनों के अंदर बाढ़ प्रभावित गांवों में खाद्यान्न वितरण करा दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed