फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   big road accident in Raebareli Bike collided with electric pole many died

रायबरेली में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत

Mon, 21 Oct 2024 11:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Oct 2024 11:13 AM IST
सार

यूपी के रायबरेली में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकले थे। दोनों बाइकें घटनास्थल पर पड़ी मिलीं। 

विज्ञापन
big road accident in Raebareli Bike collided with electric pole many died
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहाई गांव के निकट रविवार की देर रात को सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार की सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जरूरी लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों दोस्त अपने घरों से किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने की बात कह कर घर से निकले थे।

विज्ञापन


सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे उसरहा (पूरेचंद्रशेखर) मजरे गोपाली खेड़ा गांव निवासी अभिषेक उर्फ गोपाल मिश्रा व उसका चचेरा भाई शिवेंद्र मिश्रा व बेनीमाधवगंज निवासी प्रशांत बाजपेई दो अलग-अलग एक ही रंग की नई बाइकों से शाम करीब सात बजे घर से निकले थे।
विज्ञापन


देर रात बहाई गांव के निकट उनकी बाइकें सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल टूट कर गिर गया और दोनों बाइकों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार युवक बाइक समेत खड्ड में जा गिरे। सुबह ग्रामीणों ने उन्हें खड्ड में पड़ा देखा तब घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि  देर रात को दुर्घटना हुई और मृतक व उनकी बाइकें खड्ड में पड़ी होने के कारण लोगों जानकारी नहीं हो सकी। सूचना पर पुलिस उन्हें बाहर निकलवाया और उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीनों नौजवानों की मौत से क्षेत्र में हाहाकार मच गया। परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। तीनों मृतक अविवाहित थे।


अभिषेक उर्फ़ गोपाल का गांव में ही सेनेटरी टाइल्स का बड़ा व्यवसाय था, जबकि उसके चचेरा भाई शिवेंद्र की मलकेगांव में पेंट और सेनेटरी की दुकान थी। तीसरा मृतक प्रशांत बाजपेई डाक विभाग में कार्यरत था। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पंचायतनामा कराकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed