फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bidi caught fire, elderly people burnt alive

बीड़ी से बिस्तर में लगी आग, जिंदा जला बुजुर्ग

Mon, 02 Mar 2020 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bidi caught fire, elderly people burnt alive
बीड़ी से बिस्तर में लगी आग, जिंदा जला बुजुर्ग
विज्ञापन

रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में बीड़ी से बिस्तर में आग लगने से एक बुजुर्ग जिंदा जल गया। चीखपुकार सुनकर परिवारीजनों की नींद खुली तो किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरे बरियार सिंह मजरे ज्योना गांव निवासी रामदुलारे (80) घर में बिस्तर पर सो रहा था।
शनिवार तड़के बिस्तर में आग लग गई। इससे वह भी लपटों की चपेट में आ गया। चीखपुकार सुनकर परिवारीजनों व ग्रामीणों ने आग बुझाकर किसी तरह बचाया। गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रविवार को उपचार के दौरान राम दुलारे में दम तोड़ दिया। परिवारीजनों ने बताया कि रामदुलारे बीड़ी पीने के शौकीन था। अधजली बीड़ी उसके बिस्तर पर मिली है। इस वजह से आग बीड़ी की वजह से लगने की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed