फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BEO transfer to another district

बेसिक शिक्षा में स्थानांतरण, बरसों से जमे बीईओ हटेंगे

Mon, 10 Jan 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
BEO transfer to another district
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में एक साथ 11 खंड शिक्षा अधिकारियों को गैर जनपद के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। इनमें कई ऐसे बीईओ ऐसे हैं, जो पांच-छह साल से इसी जिले में कार्यरत थे। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने स्थानांतरण आदेश जारी किया तो खंड शिक्षा अधिकारियों में खलबली मच गई। हालांकि तबादले की आशंका को देखते हुए एक हफ्ते पहले से ही खंड शिक्षा अधिकारी सेटिंग में लगे थे। कुछ तबादला तो नहीं रुकवा पाए, लेकिन कई मनचाहे जिलों में तैनाती पाने में सफल हो गए।
विज्ञापन

जिले में कार्यरत खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रजापति, वीरेंद्र कुमार कनौजिया और अनिल कुमार त्रिपाठी को प्रयागराज, राम किशन कश्यप और राम ललित को अमेठी, सुरेश कुमार को उन्नाव, राजेश राम को हरदोई, पदम शेखर को लखनऊ, लालमणि राम को चंदौली, राकेश कुमार को लखीमपुर खीरी और शिवशंकर मिश्र को सुल्तानपुर स्थानांतरित किया गया है। पिछले एक साल में जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया। इस बार हुए तबादले से उन सभी बीईओ को स्थानांतरित कर दिया गया, जो काफी समय से यहां जमे थे।
विज्ञापन

इससे खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, बछरावां, सलोन, जगतपुर, ऊंचाहार, सतांव समेत 11 पद रिक्त हो जाएंगे। इनकी भरपाई गैर जिलों से स्थानांतरित होकर आने वाले बीईओ से होगी। श्रावस्ती से कृष्ण कुमार, कानपुर नगर से धर्म प्रकाश, उन्नाव से सुरेंद्र कुमार मौर्य व अरुण कुमार अवस्थी, गोंडा से सत्य प्रकाश, हरदोई से सत्य प्रकाश यादव, प्रयागराज से वरुण कुमार मिश्र, महराजगंज से अरविंद सिंह, सीतापुर से दिनेश चंद्रा, मिर्जापुर से राम मिलन यादव समेत 11 खंड शिक्षा अधिकारी यहां आएंगे। स्थानांतरण की सूची आने के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों में खलबली मची है। सोमवार से स्थानांतरित बीईओ के कार्यमुक्त होने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर उत्तर प्रदेशीय विद्यालय निरीक्षक संघ (खंड शिक्षा अधिकारी संघ) ने ऐतराज जताया है। महासचिव वीरेंद्र कुमार कनौजिया का कहना है कि प्रदेश में 446 खंड शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। संगठन की ओर की गई आपत्तियों को भी संज्ञान में नहीं लिया गया। महासचिव ने कहा है कि अनियमित रूप से किए गए स्थानांतरण का बीईओ संघ विरोध करता है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से इसे निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed