फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bees attacked during worship program, 20 injured

पूजापाठ कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 घायल

Wed, 18 Mar 2020 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bees attacked during worship program, 20 injured
रायबरेली। शहर क्षेत्र के चंपा देवी पुल के निकट मंगलवार शाम पूजा पाठ कार्यक्रम के दौैरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। इससे अफरातफरी मच गई। हमले में 20 लोग घायल हुए। आनन-फानन सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से तीन लोगों की हालत गंभीर है। त्रिपुला चौकी इंचार्ज ने पहुंचकर घटना की जांच की। घायलों का आरोप है कि किसी व्यक्ति ने शरारत करके ईंटा मधुमक्खियों पर फेंककर मारा, जिसकी वजह से घटना हुई।
विज्ञापन

चंपादेवी पुल के निकट बुद्धि देवी मंदिर है। यहीं पर पूजा पाठ का कार्यक्रम चल रहा था। मंदिर के पास एक पेड़ पर मधुमक्खियों के छत्ते लगे थे। इसी दौैरान अचानक मधुमक्खियां भड़क उठी और वहां पर मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। एक के बाद लोगों को मधुमक्खियों ने काटना शुरू कर दिया। इससे पूजा पाठ कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। जानकारी होने पर त्रिपुला चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार अवस्थी मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

इसमें संदीप सोनी (38), वंश सोनी (14), छेदीलाल (45), रजनीकांत (65), श्रीकृष्ण कुुमार (50), रजत सोनी (27), उमेशचंद्र (45), निर्मल सोनी (60), राजकुमार (62), सावित्री (28), रिचा (11), सीमा (45), अशोक सोनी (58) समेत 20 लोग घायल हुए। जिला अस्पताल में सभी का इलाज किया गया। संदीप सोनी, उनके बेटे वंश सोनी और मां के अधिक घायल होने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि किसी ने शरारत करते हुए मधुमक्खियों के छत्ते पर ईंटा फेंककर मार दिया। इसी वजह से मधुमक्खियां भड़की और हमला बोल दिया। मामले की जांच करके कार्रवाई होनी चाहिए। चौकी इंचार्ज का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में यदि ऐसी कुछ बात आती है तो निश्चित तौर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed