फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Become the voice of public : Priyanka

जनता की आवाज बनें पदाधिकारी : प्रियंका

Fri, 24 Jan 2020 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Become the voice of public : Priyanka
रायबरेली में गुरुवार को अमेठी जाते समय जायस में प्रियंका और सोनिया का स्वागत करते समर्थक। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि संगठन के लोग जनता की आवाज बनें। गांवों के मुद्दों को सड़क पर जोरदार ढंग से उठाएं। प्रदेश में खासतौर पर किसानों की माली हालत ठीक नहीं है। किसानों की समस्याएं बड़े पैमाने पर उठाने के लिए हमने रणनीति तय की है।
विज्ञापन

इसमें पदाधिकारियों के माध्यम से किसानों की समस्याओं को एक फार्म के जरिए नोट किया जाएगा। इसके बाद उन समस्याओं को तहसील से लेकर जिला और प्रदेश स्तर पर उठाया जाएगा। आप सब संगठन को मजबूत बनाएं, जिससे 2022 में यूपी के चुनाव में हम एक नई ताकत के साथ उभरें और सरकार बनाएं।
विज्ञापन

भुएमऊ गेस्ट हाउस में प्रियंका वाड्रा ने जिला कांग्रेस कमेटी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, यूथ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात के दौरान कहा कि हमारा संगठन अच्छा कार्य कर रहा है लेकिन, इसे और मजबूत बनाने की जरूरत है। आप लोग जनता के बीच जाएं। पार्टी की नीतियों और कार्यों को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी पार्टी भाजपा देश को जाति धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश कर रही है, इस बारे में लोगों को जागरूक करें। भाजपा से जनता ऊब चुकी है। हम सबको 2022 में यूपी में होने वाले चुनाव को लेकर अभी से काम करना होगा। बढ़ती महंगाई के बारे में जनता को अवगत कराने की जिम्मेदारी आप निभाएं। देश में बेरोजगारी भी एक बड़ा मुद्दा है।
केंद्र सरकार इस मोर्चे पर फेल साबित हुुई है। इसलिए इस मुद्दे पर भी संगठन आवाज उठाएं। हमें अपने आप में बदलाव करके एक नई ताकत बनकर काम करना होगा। लखनऊ के रहने वाले अकबर अली समेत तीन लोगों ने गेस्ट हाउस में प्रियंका से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि लखनऊ के घंटाघर में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर भाजपा सरकार और पुलिस जुल्म ढा रही है।
उन्हें घर की महिलाओं से मिलने नहीं देती है। विरोध करने पर पुलिस जेल भेजने की धमकी दे रही है। प्रियंका ने धैर्य बंधाया और कहा इसे हम दिखवाएंगे। समाजसेवी जगदीश शुक्ल ने गेस्ट हाउस पहुंचकर सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका को भगवान अभयदाता का चित्र भेंट कर नए साल की शुभकामनाएं दीं। सोनिया गांधी ने पंडित गया प्रसाद शुक्ल गुरुजी के परिवारीजनों का कुशल क्षेम पूछी व गुरुजी के पौत्र रामचंद्र शुक्ल को शादी की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, हाजी उस्मान, मुन्ना घोसी, रमेश पांडेय भी मौैजूद रहे। घोसी समाज के पूर्व अध्यक्ष उस्मान घोसी ने सांसद सोनिया गांधी से कानपुर नगर के चमनगंज, काकादेव, रकाबगंज आदि मोहल्लों के दुग्ध व्यवसायियों के उत्पीड़न की शिकायत की। उन्होंने मांग की कि उत्पीड़न शीघ्र रोकवाकर उन्हें कोई अन्य स्थान दिया जाए ताकि उनकी रोजी रोटी की व्यवस्था बनी रहे। प्रियंका ने इस संबंध में सरकार को अवगत कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed