{"_id":"625867a8f4bc7051347260d6","slug":"beaten-raibaraily-news-lko626127321","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी मांगने पर लोहे की रॉड से श्रमिक को बेरहमी के साथ पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी मांगने पर लोहे की रॉड से श्रमिक को बेरहमी के साथ पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार शाम मजदूरी न देने पर एक श्रमिक की लोहे की राड से बेरहमी के साथ पिटाई की गई। श्रमिक की पीठ पर बने निशान बर्बरता की कहानी को बया कर रहे हैं।
श्रमिक का सीएचसी में इलाज कराया गया। भाजपा नेता एवं प्रधान के बेटे व अन्य लोगों पर श्रमिक की पिटाई का आरोप लगा है।
पीड़ित परिवार शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो थानेदार ने कार्रवाई करने के बजाय समझौता करा दिया। इससे पीड़ित परिवार में गहरी नाराजगी है।
प्रधान का दावा है कि श्रमिक गालीगलौज कर रहा था, जिस पर गांव के ही कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की। पुलिस दावा कर रही है कि तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज होगा।
खीरों के महरानीगंज मजरे भितरी गांव निवासी संतोष लोधी (30) बुधवार शाम मजदूरी मांगने प्रधान व सेमरी भाजपा मंडल के महामंत्री कौशलेश सिंह उर्फ लालूू सिंह के घर पर गया था।
विज्ञापन
बताते हैं कि श्रमिकों मजदूूरी देने से मना कर दिया गया। इस पर श्रमिक ने नाराजगी जताई। इस पर प्रधान के बेटे समेत अन्य लोगों ने लोहे की राड से संतोष की बेरहमी से पिटाई कर दी।
इससे उसके पीठ पर कई जगह चोटों के निशान बन गए। घायल का पहले सीएचसी में इलाज कराया गया। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और शिकायत दी। कार्रवाई करने के बजाय थानेदार सुलह-समझौता का दबाव बनाने लगे।
उधर, ग्राम प्रधान कौशलेश सिंह उर्फ लालू सिंह ने बताया कि संतोष लोधी मेरे यहां पर मजदूरी नहीं करता है। बुधवार देर शाम वह नशे में धुत होकर मेरे ट्रैक्टर चालक को गाली दे रहा था।
संतोष के गाली देने से नाराज होकर गांव के कुछ युवकों से संतोष का विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट हुई है। मेरे बेटे पर मारपीट करने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
उधर, थानेदार बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार रात संतोष लोधी ने अपने परिवारीजनों के साथ थाने आकर मारपीट की मौखिक शिकायत की थी, लेकिन ग्राम प्रधान के थाने पहुंचने पर दोनों पक्षों में आपस में सुलह समझौता हो गया। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
उधर, सीओ लालगंज महिपाल पाठक का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। थानेदार को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।