फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Basic exams are over, results will be distributed on 30th.

Raebareli News: बेसिक की परीक्षाएं खत्म, 30 को बंटेंगे परीक्षाफल

Sat, 21 Mar 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 21 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Basic exams are over, results will be distributed on 30th.
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार को समाप्त हो गई। पांच दिन तक लगातार चली परीक्षाओं के दौरान अव्यवस्थाएं भी रहीं। प्रश्नपत्रों को लेकर सवाल उठते रहे। जैसे-तैसे परीक्षाएं पूरी करा ली गई हैं। अब नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य एक हफ्ते में पूरा करना होगा, ताकि परीक्षाफल समय से तैयार कराया जा सके। सभी छात्र-छात्राओं को 30 मार्च को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए जाने हैं। बच्चों के नतीजों से उनके अभिभावकों को भी अवगत कराएंगे।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 2299 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। कक्षा एक से आठ तक में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 1.94 लाख है। इन सभी को परीक्षा में शामिल कराया जाना था, लेकिन परीक्षा में बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत नहीं रही। परीक्षा 16 मार्च को दो पालियों में शुरू हुई। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दिन पहली पाली में कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों की कार्यानुभव एवं नैतिक शिक्षा की परीक्षा हुई। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने विज्ञान विषय की परीक्षा दी। दूसरी पाली में सिर्फ कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा कराई गई।
परीक्षा के दौरान कई तरह की अव्यवस्थाएं दिखीं। कई जगह तीन सीट वाली बेंच पर चार-चार बच्चे बैठाए गए। एक-दूसरे की कॉपी देखते, बातें करते और समूह में बैठकर परीक्षा देते हुए बच्चे देखे गए। प्रश्नपत्रों की खामियों और कमियों को लेकर भी सवाल उठते रहे। परीक्षाएं पूरी होने के बाद अब परीक्षाफल तैयार करना है, जिसके लिए मूल्यांकन कार्य शुचिता के साथ करने के आदेश दिए गए हैं। समय पर परीक्षाफल तैयार कर छात्र-छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड 30 मार्च को बांटे जाएंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने कहा कि परीक्षा खत्म हो गई है। मूल्यांकन कार्य समय से पूरा करा लेंगे। परीक्षाफल वितरण 30 मार्च को होगा, जिसमें अभिभावक भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed