{"_id":"5e42fa718ebc3ee6140f177d","slug":"bank-worker-molested-girl-who-reached-bank-to-open-account-raibaraily-news-lko5080013112","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाता खोलवाने बैंक पहुंची बालिका से बैंककर्मी ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाता खोलवाने बैंक पहुंची बालिका से बैंककर्मी ने की छेड़छाड़
विज्ञापन
खाता खोलवाने बैंक पहुंची बालिका से कर्मी ने की छेड़छाड़
आरोपी चतुर्थ श्रेणी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार
रायबरेली। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कस्बा सेमरौता स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में मंगलवार सुबह खाता खुलवाने के लिए पहुंची एक गांव की नाबालिग बालिका के साथ अश्लील हरकत की गई।
बालिका के शोर मचाने पर भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने बैंक में हंगामा किया। पुलिस ने बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र की एक बालिका बैंक में खाता खुलवाने के लिए मंगलवार सुबह पहुंची थी। वह फॉर्म के लिए जब बैंककर्मी के पास पहुंची तो उसने बदनियती के साथ उससे अश्लील हरकत की। पीड़िता ने विरोध दर्ज कराते हुए चीख पुकार मचायी।
विज्ञापन
घटना पर बैंककर्मियों ने ध्यान देना उचित नहीं समझा। बालिका ने पूरे घटनाक्रम से अपने परिवारीजनों को अवगत कराया। आक्रोशित परिवारीजनों ने बैंक में जमकर हंगामा काटा। घटना की सूचना मिलते ही बैंक पहुंची पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि आरोपी पप्पू बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सेमरौता में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। बालिका की नानी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।