फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ban on holidays of officers and employees till 15 December

15 दिसंबर तक अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

Sat, 09 Nov 2019 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Ban on holidays of officers and employees till 15 December
रायबरेली। अयोध्या मामले में संभावित फैसले व अन्य पर्वों को लेकर जिले के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की 15 दिसंबर तक छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। बचत भवन में शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम शुभ्रा सक्सेना ने यह आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अयोध्या मामले में आने वाले फैसले को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी रणनीति तैयार कर संवेदनशील स्थलों व असामाजिक तत्वों पर नजर रखें। सोशल साइट्स पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। गड़बड़ी फैलाने का प्रयास करने वालों को कतई बक्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि पर्वों पर कोई भी नई परंपरा की शुरूआत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एडीएम प्रशासन राम अभिलाष को निर्देश दिए कि धारा 144 के प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन कराएं। डीएम ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। फोन नंबर 0535-2203320 पर किसी भी प्रकार की सूचना कोई भी उपलब्ध करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियंत्रण कक्ष पर आने वाली सूचनाओं को संबंधित अधिकारी को प्रेषित कर तत्काल कार्रवाई कराई जाएगी। एसपी स्वप्निल ममगाई ने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। इस मौके पर सीडीओ राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रेम प्रकाश उपाध्याय व एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष, एसडीएम सदर शशांक त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. शरद कुमार वर्मा, डीएफओ तुलसीदास शर्मा, डॉ. अल्ताफ हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed