फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bakrid

बकरीद पर घरों में पढ़ी नमाज, कोरोना से निजात की मांगी दुआ

Thu, 22 Jul 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bakrid
बकरीद की नमाज अदा करते लोग। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिलेभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बुधवार को सादगी और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए कुछ ईदगाहों और मस्जिदों में ही नमाज पढ़ने के लिए सीमित संख्या में लोग पहुंचे, जबकि ज्यादातर लोगों ने घरों में नमाज अदा की।
विज्ञापन

सभी ने कोरोना से निजात पाने की दुआ मांगी। साथ ही अमन, शांति, खुशहाली और तरक्की की दुआएं भी मांगी। घरों में आए मेहमानों का स्वागत सेंवइयों और लजीज पकवानों से किया। ईद की तरह ही मुस्लिम परिवारों ने बकरीद पर भी कई तरह के पकवान बनाए।
विज्ञापन

त्योहार को देखते हुए अधिकारियों ने भ्रमण किया। चिह्नित स्थानों पर पुलिस बल भी तैनात किया गया। मुस्लिम इलाकों के साथ ही ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई और चूने का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत परशदेपुर एवं नगर पंचायत नसीराबाद के ईदगाह व मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ी गई। हालांकि सभी जगह सीमित संख्या में ही लोग पहुंचे। कोविड महामारी से निजात के साथ ही अमन व शांति की दुआ मांगी।
लोगों ने एक-दूसरे से गले लगकर बधाई दी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। परशदेपुर की ईदगाह में मौलाना मोहम्मद इस्लाम नदवी, अंसार चौक स्थित नूरानी मस्जिद में मौलाना मो. जैद, जामा मस्जिद में मौलाना युनूस, रहमानी मस्जिद में मौलाना तौकीर ने नमाज अदा कराई।
नगर पंचायतों ने ईदगाह व मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई और चूने का छिड़काव कराया। तहसीलदार अजय कुमार, सीओ इंद्रपाल सिंह समेत कई अफसर और पुलिस कर्मियों ने निगरानी की।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक बकरीद का त्योहार शांतिपूर्वक मनाया गया। लोगों ने अपने घरों में नमाज पढ़ी और एक-दूसरे को बधाई दी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए गाइडलाइन का पालन किया गया। थानाध्यक्ष सरेनी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कहीं भीड़ इकट्ठा नहीं होने पाई। ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने घरों में नमाज अदा की।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस तैनात रही। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक जलालपुर धई एवं धमधमा में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए। सुबह से ही पुलिस का कड़ा पहरा रहा। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नमाज अदा की गई। उपजिलाधिकारी विजय कुमार ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से बातचीत कर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।
खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक विकास क्षेत्र के खीरों, पहरौली, हरीपुर मिरदहा, देवगांव, केसौली, जगन्नाथगंज, महरानीगंज, पाहो, मुस्तकीमगंज, दृगपालगंज, लोदीपुर, निहस्था, नंदाखेड़ा में शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद का त्योहार मनाया गया। मस्जिदों में भीड़ न जुटने पाए, इसलिए प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति पुलिस बल के साथ तैनात रहे।

इन्हौना प्रतिनिधि के मुताबिक अमेठी जिले में भी बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में बकरीद के त्योहार पर अमेठी के अपर जिलाधिकारी एसपी सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने संवेदनशील गांवों में भ्रमण किया। सातन पुरवा, इन्हौना, अहोरवा भवानी, सिंहपुर, सेमरौता, रुकुनपुर, शेखनगांव, शिवरतनगंज में लोगों ने घरों में नमाज अदा की। एक-दूसरे को फोन पर बकरीद की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed