फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bahraich and Basic Education teams won the league match.

Raebareli News: बहराइच और बेसिक शिक्षा की टीम ने जीता लीग मैच

Mon, 16 Feb 2026 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bahraich and Basic Education teams won the league match.
क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच के विजेता ​खिलाड़ी। - फोटो : क्रिकेट प्रतियोगिता में मैच के विजेता ​खिलाड़ी।
सतांव। ब्लॉक क्षेत्र के गन्ना कांटा मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक प्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें बहराइच व बेसिक शिक्षा की टीम ने लीग मैच जीत लिया। दोनों मैच 10-10 ओवर के खेले गए।
विज्ञापन

पहला मैच गुलरिहा व बहराइच टीम के मध्य खेला गया। इसमें गुलरिहा टीम ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी बहराइच की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी मनीष ने 71, रवि शुक्ला ने 23, बिक्की ने 15 रनों का योगदान दिया। गुलरिहा टीम के खिलाड़ी सावन ने तीन विकेट, जगत व शिवा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

जवाब में उतरी गुलरिहा टीम 123 रन ही बना सकी। टीम के खिलाड़ी राजा ने 47, रिशू ने 29, धीरेंद्र शास्त्री ने 13 रनों का योगदान दिया। बहराइच टीम के खिलाड़ी स्वदेश ने दो विकेट, सूरज व गोपा ने एक-एक विकेट हासिल किया। बहराइच टीम के खिलाड़ी मनीष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच बेसिक शिक्षा इलेवन व रेलकोच के मध्य हुआ। रेलकोच टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 111 रन बनाए।टीम के खिलाड़ी राजकुमार ने 87, अच्छे लाल ने 18 रनों का योगदान दिया। बेसिक शिक्षा टीम के खिलाड़ी रेहान ने एक विकेट हासिल किया। जवाब में उतरी बेसिक शिक्षा इलेवन टीम ने नौ ओवर में तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम के खिलाड़ी आयुष सिंह लड्डू ने 64, रेहान ने 17, अशोक बाबा ने 11 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द आयुष सिंह उर्फ लड्डू रहे। इस मौके पर उमेश प्रताप सिंह, मनोज शर्मा, सुंदरम सिंह, आशीष सिंह, रामू सिंह, अभिषेक सिंह, नंदू कुमार, दीपक सिंह, सुरेश सिंह, दिग्विजय सिंह, पुत्तन सिंह, छोटू, भूपेंद्र, लवकुश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed