फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   sexual assault in rai bareilly panchayat orders news in hindi

Raebareli News : किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास, पंचायत ने सुनाया फरमान तो हर कोई रह गया हैरान

Sun, 13 Nov 2022 09:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2022 09:12 AM IST
सार

रायबरेली जिले में सलोन के एक गांव की निवासी 17 वर्षीय किशोरी के साथ करीब 10 दिन पहले एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में केस दर्ज कर कराना चाहा। लेकिन गांव वालों ने दबाव डाल कर पंचायत बुला ली।

विज्ञापन
sexual assault in rai bareilly panchayat orders news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश पर कड़ी सजा दिलाने के बजाय पंचायत ने 70 हजार रुपये जुर्माना लगाकर युवक को छोड़ दिया। पीड़ित परिवार पंचायत में बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाता रहा, लेकिन पंचों ने उसकी एक न सुनी। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

 

रायबरेली जिले में सलोन के एक गांव की निवासी 17 वर्षीय किशोरी के साथ करीब 10 दिन पहले एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में केस दर्ज कर कराना चाहा। लेकिन गांव वालों ने दबाव डाल कर पंचायत बुला ली।

विज्ञापन


गांव की पंचायत में किशोरी की इज्जत से खिलवाड़ के अपराध की कीमत 70 हजार रुपये लगाई गई। पंचायत ने आरोपी को फरमान सुनाया कि पीड़िता को 70 हजार रुपये हर्जाना दे। हालांकि पंचायत की इस बात को भी युवक ने नहीं माना और पैसे देने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पीड़ित परिवार कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मामला एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने मौसदाबाद धौरहरा गांव निवासी अजीत कुमार के खिलाफ किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का केस दर्ज कराया। कोतवाल बृजेश कुमार राय का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


पंचायत कराने वालों पर हो सकती कार्रवाई
एक किशोरी की इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की गई। इस कानून की मदद लेने के बजाय पंचायत ने खुद फैसला सुनाया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि घटना के बाद मामले को रफादफा कराने की कोशिश करने वाली पंचायत भी दोषी है। बताया जा रहा है कि पुलिस इन लोगों को चिह्नित कर रही है। उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed