फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bachhrawan: Pregnant woman dies due to negligence during operation, protest by keeping dead body

बछरावां : ऑपरेशन में लापरवाही से प्रसूता की मौत, शव रखकर प्रदर्शन

Wed, 20 Aug 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 20 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bachhrawan: Pregnant woman dies due to negligence during operation, protest by keeping dead body
बछरावां कस्बे में प्रसूता की मौत के बाद हंगामा करते लोग।
बछरावां (रायबरेली)। कस्बे के आरके चौधरी अस्पताल में सिजेरियन प्रसव में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। प्रसूता की माैत के बाद परिवार के सदस्यों ने शव रखकर अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया। करीब छह घंटे तक हंगामे के बाद मामले में हॉस्पिटल के डाॅक्टर और स्टाफ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। उधर, सीएमओ ने भी मामला संज्ञान में आने के बाद जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अलौलापुर मजरे तौली गांव निवासी ममता उर्फ पूजा (23) पत्नी आशीष कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर बीती 15 अगस्त को महाराजगंज के घुरौना उपकेंद्र ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे बछरावां स्थित आरके चौधरी हॉस्पिटल की गाड़ी मंगवाकर यहां भर्ती कराया गया। मृतका ममता के जेठ अजय कुमार का आरोप है कि आरके चौधरी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने ममता का ऑपरेशन किया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। करतूत को छुपाने के लिए चिकित्सक ने ममता को संजीवनी हॉस्पिटल भेजा।
विज्ञापन


संजीवनी हॉस्पिटल ने मरीज को भर्ती करने से मनाकर दिया तो एंबुलेंस से ममता को गंभीर हालत में क्वीन मेरी अस्पताल लखनऊ पहुंचाया गया। बीती 17 अगस्त की रात वहां इलाज के दौरान ममता की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार को परिवार के लोगों ने आरके चौधरी अस्पताल के सामने शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब छह घंटे तक हंगामे के बाद पुलिस ने हॉस्पिटल के अज्ञात चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। नवजात की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा ने समिति गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed