फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Avoid accidents when you put on regular seat belts

दुर्घटनाओं से बच पाएंगे, जब नियमित सीट बेल्ट लगाएंगे

Mon, 30 Nov 2020 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Avoid accidents when you put on regular seat belts
रायबरेली। रोटरी क्लब में रविवार को यातायात माह के तहत गोष्ठी हुई। दुर्घटनाओं से बच पाएंगे, जब नियमित सीट बेल्ट लगाएंगे... जैसे नारों के बीच लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि नियमों का पालन करके हादसों से बचा जा सकता है। सड़कों पर चलते वक्त सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग जरूर किया जाए। गाड़ी धीमी गति से चलाई जाए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। लोग स्वयं के साथ ही दूसरों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी रेखा सिंह ने कहा कि एक हादसा लोगों को जिंदगी भर का जख्म देता है। इसलिए जरूरी है कि वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें, ताकि स्वयं के साथ ही दूसरों का जीवन सुखमय बन सके। उन्होंने कहा कि जो लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इस मौके पर कैलाश बाबू, विमलेश द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed