फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Atul Singh got the support of claws, will contest from Unchahar

अतुल सिंह को मिला पंजे का साथ, ऊंचाहार से लड़ेंगे चुनाव

Tue, 01 Feb 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Atul Singh got the support of claws, will contest from Unchahar
रायबरेली। भाजपा से टिकट न मिलने के कारण सोमवार को अतुल सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस ने अतुल सिंह को ऊंचाहार विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अतुल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है। साथ ही ऊंचाहार विधानसभा सीट में अब चुनाव दिलचस्प हो गया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता अतुल सिंह काफी समय से ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय थे। वह भाजपा से ऊंचाहार से चुनाव लडने के लिए टिकट मांग रहे थे। पार्टी की तरफ से टिकट न देने पर अतुल सिंह ने दिल्ली जाकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा से मुलाकात करके कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रियंका ने अतुल को ऊंचाहार से पार्टी प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने अतुल सिंह के ऊंचाहार से कांग्रेस से टिकट मिलने की पुष्टि की है। उधर, ऊंचाहार विधानसभा से सपा ने पूर्व मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा की तरफ से अभी किसी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed