फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Attempted rape with teenager, family members beaten

किशोरी के साथ रेप का प्रयास, परिवारीजनों को पीटा

Sun, 28 Jun 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape with teenager, family members beaten
किशोरी के साथ रेप का प्रयास, परिवारीजनों को पीटा
विज्ञापन

- पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही सात लोगों के खिलाफ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम किशोरी के साथ रेप का प्रयास किया गया। घटना की उलाहना देने पर दबंगों ने किशोरी के परिवारीजनों के साथ मारपीट की। सूूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की पड़ताल की। मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली किशोरी का आरोप है कि वह गांव से बाहर शौच के लिए गयी थी। वहां पहले से मौजूद गांव के शिवकुमार ने उसको दबोच लिया और और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। किशोरी का आरोप है कि वह युवक से भिड़ गई और किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचकर जानकारी परिवारीजनों को दी। इस पर परिवारीजन आरोपित के घर उलाहना लेकर गए तो पीड़िता के उनके साथ मारपीट की गई। रविवार को पीड़िता के परिवारीजनों ने पुलिस को प्रकरण से अवगत कराया। कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि गांव के शिवकुमार के विरुद्ध छेड़छाड़ व गुलाबचंद्र, प्रेमचंद्र, प्रेमादेवी, रूपचंद्र, रामराज व जयकरन के विरुद्ध मारपीट और बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed