{"_id":"60f1abad8ebc3ed01c32daed","slug":"atm-raibaraily-news-lko5872184108","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बूथ में घुसकर युवक से छीना कार्ड, खाते से 50 हजार ले उड़े, पेट्रोप पंप पर कार्ड स्वैप करते समय पुलिस ने एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बूथ में घुसकर युवक से छीना कार्ड, खाते से 50 हजार ले उड़े, पेट्रोप पंप पर कार्ड स्वैप करते समय पुलिस ने एक को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में एटीएम से रुपये निकालते समय एक युवक से तीन लुटेरे एटीएम कार्ड छीन ले गए और पड़ोस के एटीएम से 50 हजार रुपये निकाल लिए।
लुटेरों के पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वाइप कराते समय पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख बदमाश भागने लगे। पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दो मौके से भाग निकले। पकड़े गये बदमाश के पास एटीएम कार्ड, दस हजार रुपये व एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है।
जगदीशपुर ऐहारी गांव निवासी जमुना प्रसाद ने अपने एटीएम कार्ड से भांजे निखिल को रुपये निकालने भेजा था। बाबूगंज बाजार में एसबीआई के एटीएम से वह रुपये निकाल रहा था।
विज्ञापन
तभी तीन युवक उतरे और सरेआम एटीएम में घुसकर उसका कार्ड छीन लिया और भाग निकले। इसके बाद बेखौफ युवकों ने पास के ही एचडीएफसी बैंक के एटीएम से 50 हजार रुपये निकाले और पेट्रोल पंप पर पहुंचे।
बदमाशों ने वहां कार्ड से रुपये स्वाइप किया, लेकिन तब तक पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख बदमाश भागने लगे। सिपाहियों ने एक बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि दो वाहन समेत भागने में कामयाब रहे।
कोतवाल विनोद कुमार सिंह के अनुसार पकड़ा गया युवक शमीम उर्फ बब्लू प्रतापगढ़ के इटौरी थाना लालगंज अझारा का रहने वाला है। वह एटीएम लूट गैंग का सरगना है। युवक के पास से छीना गया एटीएम, दस हजार रुपये व एक तमंचा बरामद हुआ है। उसे जेल भेज दिया गया है। साथियों की तलाश की जा रही है।