{"_id":"a9d9e0a4cdaada25befa7a2e34782041","slug":"athletics-association-secretary-inquiry-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव के खिलाफ जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव के खिलाफ जांच के आदेश
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को जांच सौंपी है। शिकायतकर्ता खिलाड़ी शोभित सिंह, बृजमोहन, प्रवीन सिंह, अतुल प्रताप सिंह, शुभम, ज्ञान बहादुर, अस्मित सिंह, सत्य बहादुर, गुलाब, राघवेंद्र आदि ने रायबरेली एथलेटिक्स एसोसिएशन सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला पर खिलाड़ियों के चयन में भेदभाव करने और वसूली का आरोप लगाया था।
वहीं मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिलने और जिला क्रीड़ा अधिकारी पर आए दिन दफ्तर से गायब रहने की शिकायत की थी।
डीएम एसपी गंगवार ने मामले में सीडीओ को जांच कराने को कहा। सीडीओ अनूप कुमार ने जांच जिला युवा कल्याण अधिकारी को सौंपी।
जिला युवा कल्याण अधिकारी एमपी श्रीवास्तव का कहना है कि जल्द ही सभी खिलाड़ियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच के बाद ही हकीकत का पता चल सकेगा। वे अपनी जांच रिपोर्ट संबंधित अधिकारी को जल्दी ही सौंपेंगे।