{"_id":"6aa70314e61c16d25205daf4","slug":"athletes-showcased-their-talent-in-kalaripayattuathletes-showcased-their-talent-in-kalaripayattu-raebareli-news-c-101-1-slko1034-167369-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: कलारिपयट्टू में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: कलारिपयट्टू में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Mon, 14 Sep 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। डिस्ट्रिक्ट कलारिपयट्टू एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को 25वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित बैडमिंटन हॉल में जिला स्तरीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों, क्लबों और मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों के अलावा ऊंचाहार और सलोन क्षेत्र से आए खिलाड़ियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
प्रतियोगिता में आराध्या शुक्ला, प्राणवी शुक्ला, अविका, रिया, जैसमिन बानो, अर्तिका मिश्रा, शिवन्या सिंह, माही विश्वकर्मा, खुबैब रजा, मोहम्मद फहीम, अद्विक वर्मा, तन्मय पटेल, मयंक मौर्या, सत्यार्थ पटेल, ओजस जायसवाल, सौरभ गुप्ता, संबंध कुमार और अदनान समेत कई खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में विनोद यादव, क्षितिंद्र शास्त्री और प्रतीक सिंह शामिल रहे।
आयोजकों ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 22 सितंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य अतिथि 25वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक लाल भरत कुमार और विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट कमांडेंट अजय कुमार यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक राजीव कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ. एसएम सिंह और सचिव आशीष जायसवाल ने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में खेल कौशल, शारीरिक क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। संचालन मोहनलाल गुप्ता ने किया।