फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Assembly elections will change history: Pallavi Patel

विधानसभा चुनाव बदलेगा इतिहास : पल्लवी पटेल

Mon, 24 Aug 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 24 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections will change history: Pallavi Patel
अली मियां कॉलोनी में लोक दल के हुए कांति दिवस कार्यक्रम के मंचासीन पर मौजूद डॉ.पल्लवी पटेल, कृष
रायबरेली। अपना दल कमेरावादी ने दूसरी आजादी की प्रथम क्रांति दिवस पर रविवार को शहर की अलीमियां कॉलोनी में जनसभा का आयोजन किया। इसमें दल ने अपनी ताकत दिखाई। जनसभा में प्रदेशभर के विभिन्न जनपदों से कार्यकर्ताओं का हुजूम पहुंचा। कौशांबी विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता की चाबी अपना दल कमेरावादी के पास होगी। विधानसभा चुनाव देश का इतिहास बदलेगा।
विज्ञापन


अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार के गठन में अपना दल कमेरावादी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। जनहित के मुद्दा आधारित राजनीति को आगे बढ़ाते हुए कमेरा समाज के संगठन केवल पर डॉ पटेल की विचारों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त 1999 को समाज में समता की लड़ाई, जिसे दूसरी आजादी की संज्ञा दी गई। इस लड़ाई में संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल के ऊपर शासन प्रशासन ने प्राणघातक हमला किया गया। इस कारण इस क्रांति दिवस पर हमें संकल्प लेना है कि हम मंजिल तक जाएंगे।
विज्ञापन


विधायक डॉ पल्लवी पटेल ने कहा कि अपना दल कमेरावादी कोई अवसरवादी राजनीति नहीं, बल्कि वैचारिक संघर्ष का आंदोलन है। जो उत्तर प्रदेश में जनता के जायज सवालों पर सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर संघर्ष कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीएल पटेल, संचालन मोहम्मद हाफिज मोबीन, गगन प्रकाश यादव, दिनेश चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर गंगाराम यादव, राधेश्याम सिंह, ई.पारुल पटेल, उदल राजभर, साधना साहू, आनंद हीराराम, बाबा राम आधार, अशोक पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed