{"_id":"69a1e5fd51635be390009254","slug":"arto-accused-of-letting-overloaded-trucks-go-raebareli-news-c-101-1-slko1031-152161-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एआरटीओ पर ओवरलोड ट्रकों को छोड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एआरटीओ पर ओवरलोड ट्रकों को छोड़ने का आरोप
रायबरेली में बछरावां थाना में डंपर मालिक और एआरटीओ से होती बहस।
- फोटो : रायबरेली में बछरावां थाना में डंपर मालिक और एआरटीओ से होती बहस।
Link Copied
बछरावां। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को डंपर मालिक विक्रम सिंह और एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वाहन मालिक और एआरटीओ के बीच लेनदेन को लेकर बहस हो रही है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। दरअसल, शुक्रवार सुबह एआरटीओ ने चुरुवा गांव के पास एक ओवरलोड डंपर सीज किया। अमेठी निवासी डंपर मालिक विक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि उनके आगे 10 अन्य ओवरलोड डंपर निकल गए। उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पैसे लेकर वाहनों को जाने दिया गया। उन्होंने जब रुपया नहीं दिया तो उनके वाहन को सीज कर दिया गया। मामले में एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार का कहना है कि रुपये लेने का आरोप निराधार है। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। इसलिए बेवजह के आरोपी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।