{"_id":"61f42de477c80c4b941888ef","slug":"arrested-for-selling-wine-of-windies-brand-raibaraily-news-lko615342240","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंडीज ब्रांड की शराब बेचने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंडीज ब्रांड की शराब बेचने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार। पूरे दयाल मजरे अकोढिया गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति को विंडीज शराब बेचते पकड़ा। उसके पास से शराब की 85 बोतलें बरामद हुईं हैं। पुलिस की मानें तो वह ठेके के शराब खरीदकर ऊंचे दामों पर बेच रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पूरे दयाल गांव निवासी बरकत अली ठेके से शराब खरीद कर ब्लैक में बेचता है। दो दिन पहले महराजगंज में शराब कांड के बाद विंडीज ब्रांड की शराब को बेचने पर रोक लगा दी गई।
शराब के ठेकों को भी बंद करा दिया गया। बताते हैं शुक्रवार को वह पहले खरीदकर घर में रखी विंडीज शराब को गांव में बेच रहा था।
सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची और उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक ठेके से शराब खरीदकर स्टाक करता है और ठेके बंद होने के बाद ब्लैक में बेचता है। उसके बाद विंडीज ब्रांड के 85 पौवे बरामद हुए हैं। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।