फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   argument over drug abuse In Raebareli friend killed man by attacking him with axe

UP News: नशा करने को लेकर हुई कहासुनी... कुल्हाड़ी से वार करके दोस्त ने ही कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 May 2025 08:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 09 May 2025 08:19 PM IST
सार

रायबरेली में नशा करने को लेकर कहासुनी हुई तो कुल्हाड़ी से वार करके दोस्त ने युवक की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। इसको देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। 

विज्ञापन
argument over drug abuse In Raebareli friend killed man by attacking him with axe
महेश की फाइल फोटो, एवं चारपाई जिस पर सो रहा था महेश - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के रायबरेली में बृहस्पतिवार की रात कुल्हाड़ी से वार करके दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। मामूली कहासुनी में आरोपी ने कुल्हाड़ी से एक के बाद एक सिर पर कई वार किए। कुछ ही देर में उसकी सांसें रुक गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना खीरों थाना क्षेत्र के मर्दनपुर मजरे धुराई गांव की है। गांव निवासी राम किशोर पुत्र बाबूलाल लोधी ने बताया कि उनका छोटा भाई महेश कुमार लोधी (45), अपनी पत्नी मुन्नी देवी, बेटों अंकित व राजा, बेटी सिम्मी के साथ कर्नाटक में कुल्फी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। 10 साल पहले कर्नाटक में महेश सड़क हादसे का शिकार हो गया था। इसमें उसके बायें पैर की हड्डी टूट गई थी। इससे वह दिव्यांग हो गया था। 
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी

बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे पड़ोसी गोवर्धन लोधी से किसी बात को लेकर महेश की कहासुनी हो गई थी। इससे गोवर्धन ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर महेश को पीट दिया। उस समय मामला शांत हो गया था। आरोपी चले गए थे। राम किशोर ने आगे बताया कि रात में महेश घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। सोते समय गोवर्धन ने महेश पर कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। देर रात गांव के ही बुजुर्ग ने शव रास्ते में पड़ा देखा। तब उन्होंने घर में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: प्रदेश में कल से चढ़ेगा पारा... बढ़ेगी गर्मी; प्रयागराज, वाराणसी, सुल्तानपुर में पारा 40 डिग्री पार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

घटना की जानकारी मिली तो सीओ लालगंज अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि भाई रामकिशोर की तहरीर पर आरोपी गोवर्धन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसे पकड़ लिया गया है। दोनों आपस में दोस्त थे। नशा करने के दौरान आपस में गालीगलौज हुई थी। इसी बात को लेकर गोवर्धन ने महेश की हत्या कर दी। पूछताछ में भी गोवर्धन ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।


महेश की हत्या के बाद गांव में तनाव है। इसको देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है। ताकि, किसी तरह का विवाद न होने पाए। लोगों का कहना है कि गोवर्धन के अलावा घटना में अन्य कई लोग शामिल थे। उन पर भी कार्रवाई की जाए। हालांकि पुलिस का दावा है कि दिव्यांग अधेड़ की हत्या में गोवर्धन ही शामिल था।

आरोपी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग

पति की हत्या के बाद महेश की पत्नी मुन्नी देवी, बेटों अंकित, राजा और बेटी सिम्मी, भाई रामकिशोर, राजू, जयपाल, बहन आशा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी व बच्चे कर्नाटक से घर के लिए निकल गए हैं। भाइयों ने थाना प्रभारी से प्रकरण में सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed