{"_id":"570bed464f1c1b38494a6b1e","slug":"arabic-persian-indiscriminately-copying-in-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरबी-फारसी की परीक्षा में धड़ल्ले से नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरबी-फारसी की परीक्षा में धड़ल्ले से नकल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को वैदिक इंटर कॉलेज में अरबी-फारसी की परीक्षा देती अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसों में संचालित अरबी-फारसी की परीक्षा सोमवार से पांच परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। पहले ही दिन यह परीक्षा मजाक बनकर रह गई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी सटाकर बैठाए गए और जमकर नकल हुई। नकल को रोकने के लिए कोई नजर नहीं आया।
किसी ने एक दूसरे की कॉपी देखकर नकल तो किसी ने गाइड निकालकर नकल की। परीक्षा की सुचिता तार-तार रही। अरबी-फारसी की मुंशी, मौलवी, आलिम, कालिम व फाजिल की 2368 परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए जीजीआईसी देवानंदपुर, जीजीआईसी रायबरेली, आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज, राजा रामपाल सिंह कन्या इंटर कॉलेज और राजाराम पाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
सोमवार से इन सेंटरों पर परीक्षा शुरू हुई। पहले ही दिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की सुचिता देखने को नहीं मिली। परीक्षार्थियों को सटाकर बैठाया गया था। कक्षों में परीक्षा के दौरान नकल हुई, लेकिन नकलचियों को पकड़ने के लिए कोई भी नजर नहीं आया।
विज्ञापन
अरबी-फारसी की मुंशी, मौलवी, आलिम, कालिम व फाजिल की परीक्षा पहले ही दिन जीजीआईसी देवानंदपुर, जीजीआईसी रायबरेली, आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज, राजा रामपाल सिंह कन्या इंटर कॉलेज और राजाराम पाल सिंह वैदिक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर 885 परीक्षार्थी पहले ही दिन परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
दो पालियों में हुई परीक्षा में 1459 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। डीआईओएस डॉ. विनय मोहन ने बताया कि नकल कराने वाले परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। किसी को भी नकल कराने की छूट नहीं दी जाएगी।