फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Anti Romeo team caught student who came to school from home

घर से विद्यालय आए छात्र को एंटी रोमियो टीम ने पकड़ा

Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anti Romeo team caught student who came to school from home
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में घर से निकले छात्र को एंटी रोमियो की टीम ने पकड़ लिया। वह दो दिन से इधर-उधर घूम रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को मां ने कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और उसे पकड़ लिया। छात्र ने बताया कि घर से उसे फीस जमा करने के लिए रुपये मिले थे। जिसे उसने खर्च कर दिया था। डांट पड़ने की वजह से वह घर नहीं जा रहा था।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बुधवार को तहरीर देकर बताया कि उसका 11 वर्षीय महराजगंज कस्बे के एक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार को वह घर से स्कूल के लिए निकला।
विज्ञापन

इसके बाद वापस घर नहीं पहुंचा। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि एंटी रोमियो टीम ने कस्बे के अतरेहटा रोड पर पुराने कोल्ड स्टोर के पास साइकिल से घूम रहे छात्र को पकड़ा। एंटी रोमियो टीम उसे कोतवाली ले आई। उसकी मां को बुलाकर पहचान कराई बाद में छात्र को परिवारीजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि छात्र को उसकी मां ने स्कूल में फीस जमा करने के लिए 100 रुपये दिए थे। इसमें से उसने 50 ही स्कूल में जमा किए। 50 रुपये खर्च कर डाले। घरवालों की डांट के डर से वह घर नहीं गया और घर के इर्द-गिर्द ही घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed