{"_id":"684b303726aecebe5a0aa732","slug":"answer-sought-for-not-doing-ultrasound-test-for-24-hours-raebareli-news-c-101-1-slko1033-134962-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 24 घंटे अल्ट्रासाउंड जांच न करने पर जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 24 घंटे अल्ट्रासाउंड जांच न करने पर जवाब तलब
Fri, 13 Jun 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक पिंकी जोवेल के आदेश के बाद भी जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं को 24 घंटे अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा से इंकार करने के मामले में सीएमएस से जवाब मांगा गया है। अमर उजाला में बृहस्पतिवार के अंक में प्रकाशित खबर पर सीडीओ अर्पित उपाध्याय ने जवाब मांगा है।
जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के लिए तीन डॉक्टर उपलब्ध है। इसके बाद भी प्रसूताओं को मात्र छह घंटे ही अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिल पा रही है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को 24 घंटे जांच और इलाज की सुविधा देने की शासन की मंशा को पूरा नहीं किया जा रहा है।
पिछले अप्रैल माह में मिशन निदेशक पिंकी जोवेल ने महिला अस्पताल का निरीक्षण के दौरान सीएमएस को मैटर्निंग विंग में रात में भी अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू कराने के आदेश दिए थे, लेकिन जांच शुरू नहीं कराई गई। रात में आने वाली गंभी प्रसूताओं को निजी सेंटरों पर भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में 24 घंटे अल्ट्रासाउंड जांच कराने से इंकार शीर्षक से खबर प्रकाशित किया। खबर छपते ही सीडीओ अर्पित उपाध्याय ने खबर की कटिंग को भेजकर सीएमएस से मामले में जवाब मांगा है। सीडीओ का कहना है कि सरकार ने जांच और इलाज की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। मरीजों को शासन की मंशा के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना है।