{"_id":"614a249f8ebc3e2138210c77","slug":"another-dengue-positive-raibaraily-news-lko596627745","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और डेंगू पॉजिटिव, जांच को गांव पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और डेंगू पॉजिटिव, जांच को गांव पहुंची टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन (रायबरेली)। क्षेत्र में जुखाम-बुखार का कहर बढ़ गया है। मंगलवार को डेंगू का एक और मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। नया केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर दवा का छिड़काव किया है। घर-घर जाकर बुखार की जांच की गई। इससे पूर्व बसंतगंज बाजार में डेंगू का एक केस मिला था।
क्षेत्र में संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। सीएचसी में प्रतिदिन दो सौ से तीन सौ के बीच मरीज ओपीडी में में आ रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम पूरे सूबेदार मजरे जौदहा निवासी सोनू पटेल की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके बाद गांव के लोगों की जांच शुरू कर दी गई है। एक हफ्ते पूर्व बसंतगंज बाजार में एक युवक डेंगू पॉजिटिव पाया गया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रूपेश जायसवाल ने बताया कि जौदहा गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई। लोगों का टेस्ट किया जा रहा है। क्षेत्र में बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
प्रभारी सीएमओ का दावा, दिमागी बुखार के मरीज भर्ती नहीं
रायबरेली। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में दिनभर मरीजों की भीड़ रही। वार्डों में भी बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को इलाज करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, प्रभारी सीएमओ खालिद रिजवान का दावा है कि जिला अस्पताल में दिमागी बुखार से ग्रसित कोई बच्चा भर्ती नहीं है। उनका कहना है कि एक बच्चे को भर्ती कराया गया था। स्वस्थ होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक स्क्रब टाइफस का महज एक मरीज मिला है।