{"_id":"67f42561c5dad572a400ef6d","slug":"ankesh-of-raebareli-sacrificed-his-life-near-guwahati-raebareli-news-c-13-1-lko1038-1147949-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गुवाहाटी के पास बलिदान हुए रायबरेली के अंकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गुवाहाटी के पास बलिदान हुए रायबरेली के अंकेश
Tue, 08 Apr 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
गदागंज क्षेत्र के मनिहर सर्की गांव में गमगीन फौजी के परिवारीजन।
- फोटो : संवाद
गदागंज (रायबरेली)। सेवानिवृत्त फौजी राम प्रकाश तिवारी के सबसे छोटे बेटे अंकेश तिवारी शिलांग-गुवाहाटी के पास बाॅर्डर पर रविवार को शहीद हो गए। मंगलवार तक सैनिक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव आने की उम्मीद है। गदागंज के मनिहर गर्वी मजरे सुदामापुर गांव निवासी राजन तिवारी ने बताया कि उनके भतीजे अंकेश के बलिदान होने की सूचना मिली है। पूरा परिवार शोक में है।
अंकेश की सेना में 2019 में सैनिक के पद पर भर्ती हुई थी। बडे़ भाई पूर्व फौजी रामप्रकाश परिवार समेत वर्तमान में तेलीबाग लखनऊ स्थित वृंदावन कॉलोनी सेक्टर- 6 में रहते हैं। अंकेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई अखिलेश तिवारी व अभिषेक तिवारी ने बताया कि वे अंकेश का शव लेने जा रहे हैं और मंगलवार तक आएंगे। अंकेश का अभी विवाह नहीं हुआ था। अंकेश किस घटना में बलिदान हुए, यह जानकारी अभी तक परिजनों को नहीं दी गई है।