{"_id":"5d1666828ebc3e3cd62b9516","slug":"animal-samples-will-be-examined-five-samples-seal-in-raids-raibaraily-news-lko467815594","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं की दवाओं की होगी जांच, छापे में पांच नमूने सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं की दवाओं की होगी जांच, छापे में पांच नमूने सील
विज्ञापन
रायबरेली। पशुओं को डायरिया व अन्य बीमारियों में दी जा रही दवाओं की गुणवत्ता की जांच की जांच शुरू हो गई है। शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित दवाओं के मुख्य सप्लायर की एजेंसी में पहुंचकर दवाओं की जांच की। दवाएं संदिग्ध प्रतीत होने पर दो दवाओं के नमूने सील किए। तीन कास्मेटिक शॉप के भी नमूने सील करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
जिले के मेडिकल स्टोरों पर मनुष्यों से जुड़ी दवाओं के नमूनों की जांच हो रही थी। अब पशुओं के लिए आने वाली दवाओं की गुणवत्ता की भी जांच शुरू की गई है। वर्षों बाद पशुओं की दवाओं की जांच शुरू की गई है। आयुक्त के निर्देश पर डीआई ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन रोड स्थित आराधना फॉर्मा में पहुंचकर पशुओं की दवाओं की जांच की।
संदिग्ध प्रतीत होने पर सिफ्लास-टीजेड और बेनामेंथ टैबलेट का नमूना सील किया। इसके अलावा बगल में ही स्थित आराधना फार्मासिस्ट से नेको, नोमार्क और स्किन साइन साबुन के नमूने भी सील करके जांच के लिए भेजा। ड्रग इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि पशुओं की दवाओं को चेक करने के साथ ही गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश हैं। इसी कारण पशुओं की दवाओं के नमूने सील करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।