{"_id":"686acbfe6aea9593c90a5248","slug":"angry-traders-surrounded-the-substation-due-to-power-cut-raebareli-news-c-101-1-slko1032-136569-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बिजली कटौती से खफा व्यापारियों ने घेरा उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बिजली कटौती से खफा व्यापारियों ने घेरा उपकेंद्र
Mon, 07 Jul 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर उपकेंद्र में ज्ञापन सौंपते व्यापारी।
रायबरेली। बिजली कटौती से खफा व्यापारियों ने रविवार को विद्युत उपकेंद्र हरचंदपुर का घेराव किया। मौजूद कर्मचारियों को एक्सईएन को संबोधित ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनजीत सिंह ने बताया कि बिजली कटौती से कारोबार प्रभावित हो रहा है। किसानाें को सिंचाई के संकट से जूझना पड़ रहा है। शाम को अक्सर बिजली गुल हो जाती है। बिजली के जर्जर तार आए दिन टूट जाते हैं। इससे परेशानी झेलनी पड़ रही है।
श्यामसुंदर बाजपेयी, शिवम शुक्ला, हर्षित बाजपेयी, अशफाक, शहीद ने बताया कि 18 घंटे में महज 10 घंटे बिजली मिल रही है। इस दौरान कई बार ट्रिपिंग होती है। इसके पहले भी कटौती बंद किए जाने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शाम को कभी फॉल्ट तो कभी अघोषित कटौती के चलते बिजली गायब हो जाती है।
व्यापारियों का कहना है कि धान की रोपाई का समय चल रहा है। नहरों में पानी नहीं आ रहा है। बिजली भी दगा दे रही है। ऐसे में किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजली आने-जाने का कोई शेड्यूल नहीं है। व्यापारियों ने कहा कि यदि बिजली कटौती का सिलसिला बंद नहीं हुआ, तो प्रदर्शन किया जाएगा।