फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Angered by the non-availability of gas cylinders, they attempted to block the road

Raebareli News: गैस सिलिंडर न मिलने पर भड़के, सड़क जाम करने का प्रयास

Wed, 18 Mar 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 18 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Angered by the non-availability of gas cylinders, they attempted to block the road
रायबरेली में शहर के गोरा बाजार ​स्थित कुमार गैस एजेंसी के बाहर कड़ी धूप में इस तरह लाइन में खड़
रायबरेली-ऊंचाहार। रसोई गैस की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का सब्र टूटने लगा है। मंगलवार को ऊंचाहार में गैस सिलिंडर न मिलने से नाराज लोगों ने एजेंसी के सामने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने गैस दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


शहर में भी लोग घंटों लाइन में लगे पर गैस न मिलने के कारण खाली सिलिंडर लेकर लौट गए। लोगों के चेहरे पर गुस्सा झलक रहा था। ऊंचाहार के जयरामपुर मदारीगंज में स्थित जामों गैस एजेंसी में 30 हजार रसोई गैस कनेक्शन धारक हैं। बीते सात मार्च से उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही है। एजेंसी के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को 17 मार्च को गैस देने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को 500 लोग गैस लेने के लिए पहुंचे तो एजेंसी में ताला लटका मिला। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा कर सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में गैस की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। लोग बिना गैस के घरों को लौट रहे हैं। डीएसओ उबैदुर्रहमान ने बताया कि जिले में रसोई गैस की समस्या नहीं है। लोग रसोई गैस के लिए परेशान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed