फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Anganbadi

घी व दूध कटा, 1.82 लाख लॉडलों व गर्भवतियों को मिलेगा तेल व दाल

Fri, 05 Feb 2021 09:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
Anganbadi
रायबरेली। पिछले तीन माह के लिए राशन के साथ ही घी, दूध और दाल पाने वाले 1.82 लाख से अधिक लाडलों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को फरवरी में घी और दूध के लिए इंतजार करना होगा। शासन ने इस महीने राशन के साथ ही चने की दाल और खाद्य तेल के वितरण की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जिले में संचालित 2,833 आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों में पोषाहार का वितरण किया जाता था। इसके अलावा गर्भवती और किशोरियों में भी पोषाहार बांटा जाता था। शासन ने पोषाहार के वितरण को बंद करके राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के माध्यम से ड्राई राशन के साथ देशी व दूध का वितरण पिछले तीन महीने के लिए कराया। हालांकि सभी लाभार्थियों में अब तक गेहूं, चावल के साथ अन्य सामग्री का वितरण पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शासन ने फरवरी में पहले से अवशेष बचे गेहूं और चावल के वितरण के आदेश दिए हैं। साथ ही लाडलों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों में चने की दाल के वितरण के साथ ही खाद्य तेल या सोयाबीन तेल का वितरण करने का आदेश दिया है। नैडेफ हाउस सिद्धार्थ इंक्लेव आश्रम चौक दिल्ली को समय से खाद्य सामग्री का वितरण करने के आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लाभार्थियों को मिलेगा दाल और तेल
ब्लॉक लाभार्थी
शहर 6,219
सरेनी 11,169
ऊंचाहार 9,812
हरचंदपुर 9,002
सतांव 13,042
खीरों 11,138
डलमऊ 13,260
जगतपुर 5,812
राही 11,434
बछरावां 12,535
महराजगंज 5,745
लालगंज 11,299
शिवगढ़ 8,969
अमावां 8,242
रोहनियां 4,939
गौरा 6,691
सलोन 13,373
छतोह 10,474
डीह 9,654
कुल 1,82,909
एनआरएलएम के तहत पिछले तीन माह के लिए एक साथ गेहूं, चावल के साथ ही घी, दूध व दाल का वितरण किया गया था। अब फरवरी में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों में चने की दाल के साथ ही खाद्य तेल का वितरण किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से यह काम होगा।
शरद त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed