फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   An overbridge will be built in Muraibag, which will provide relief from traffic jams

Raebareli News: मुराईबाग में बनेगा ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी राहत

Mon, 03 Nov 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 03 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
An overbridge will be built in Muraibag, which will provide relief from traffic jams
डलमऊ के मुराईबाग कस्बे में लगा जाम।
रायबरेली। मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग पर मुराईबाग रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज बनाने की मांग जल्द पूरी होगी। ओवरब्रिज निर्माण के लिए सेतु निगम ने मिट्टी की जांच शुरू करा दी है। जांच के बाद सर्वे होगा और एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। ओवरब्रिज का निर्माण होने से डलमऊ ही नहीं अन्य जनपदों से आने वाले मुसाफिरों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन





मुंशीगंज-डलमऊ राजमार्ग से फतेहपुर, लालगंज व बांदा जिले के छोटे और भारी वाहन निकलते हैं। मुराईबाग क्रॉसिंग के पास घनी आबादी व अतिक्रमण होने के कारण यहां घंटों जाम लगता है। खास बात यह है कि हर पूर्णिमा पर डलमऊ के घाटों पर लाखों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। उन्हें भी जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों की माने, तो करीब 700 मीटर का ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसका एक सिरा मुंशीगंज मार्ग और दूसरा सिरा डलमऊ तहसील रोड पर गिराया जाएगा। ओवरब्रिज बनने से लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। सेतु निगम के अवर अभियंता आशुतोष तिवारी ने बताया कि मुराईबाग में ओवरब्रिज का निर्माण होना है। निर्माण के पहले मिट्टी की जांच जरूरी है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद सर्वे के बाद एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





दो बाईपास बनाने की चल रही तैयारी

मुराईबाग चौराहे से लालगंज-ऊंचाहार मार्ग निकला है। इसी मार्ग से फतेहपुर मार्ग जुड़ा है, जो श्मशान घाट, गंगा पुल होते हुए फतेहपुर जिले को जोड़ता है। रेलवे लाइन और लालगंज-ऊंचाहार मार्ग नजदीक होने के कारण दोनों ओवरब्रिज नीचे पड़ जाएंगे। इससे लालगंज व फतेहपुर और ऊंचाहार की तरफ जाने वाले मुसाफिरों की सहूलियत के लिए दो बाईपास का निर्माण कराए जाने की तैयारी है। दोनों बाईपास डलमऊ-मुंशीगंज मार्ग की तरफ से निकलकर लालगंज-ऊंचाहार मार्ग को जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed