{"_id":"573a14714f1c1bf815ac7d14","slug":"amar-ujala-honor-of-the-talented-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ने किया मेधावी बेटियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला ने किया मेधावी बेटियों का सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 17 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज मैदान में अमर उजाला की ओर से सम्मानित हुई यूपी टॉपर्स सौम्या पटेल, इकरा और उमराह व मौजूद मुख्य अतिथि व शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल में प्रदेश में टॉप करने वाली होनहार बेटियों के जज्बे को सोमवार को ‘अमर उजाला’ ने सलाम किया। फिरोज गांधी कॉलेज परिसर में चल रहे फेस्टिवल में ‘अमर उजाला’ ने यूपी बोर्ड में टॉपर सौम्या पटेल और दूसरे स्थान पर रहीं इकरा व उमराह को सम्मानित किया।
सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने बेटियों को ‘अमर उजाला’ की ओर से प्रतीक चिह्न दिया। सम्मान पाकर होनहार बेटियां खुशी से चहक उठीं। सांसद प्रतिनिधि के कहा कि ‘अमर उजाला’ ने इन प्रतिभाओं का सम्मान कर जन सरोकार से जुड़ी अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।
इन बेटियों ने गर्व से जिले की माथा ऊंचा किया है। ‘अमर उजाला’ के इस सम्मान कार्यक्रम की जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। यह दूसरों के लिए मिसाल है। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि ये बेटिया सामान्य घर की हैं, लेकिन इनके जब्जे के आगे सारी समस्याएं दूर हो गईं।
विज्ञापन
लक्ष्य बनाकर बच्चे भविष्य संवारने का काम करें। कार्यक्रम का संचालन तक्षशिला स्कूल के प्रबंधक सूरज शुक्ला ने किया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी, ओपी श्रीवास्तव, राहुल बाजपेयी, रोहित सिंह, निर्मल शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, एसएस पांडेय मौजूद रहे।
प्रदेश टॉपर सौम्या पटेल ‘अमर उजाला’ का सम्मान पाकर खुशी से चहक उठीं। सौम्या ने ‘अमर उजाला’ को धन्यवाद देते हुए कहा इस सम्मान को कभी नहीं भूलेंगे। टॉपर इकरा व उमराह ने भी ‘अमर उजाला’ को धन्यवाद दिया। कहा कि आज ‘अमर उजाला’ की ओर से तमाम लोगों के सामने सम्मान पाकर बहुत खुश हैं।
विबग्योर इंटर कॉलेज चंदौली के प्रबंधक प्रभात कुमार वर्मा ने ‘अमर उजाला’ परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रयास किया जाएगा कि आगे भी प्रदेश में टॉपर बनने का परंपरा को कायम रखा जाए। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे अच्छी पढ़ाई करके प्रदेश में नाम रोशन करें।
सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने हाईस्कूल की टॉपर सौम्या पटेल को 50 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं इकरा व उमराह को 25-25 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन की मांग पर उन्होंने दो कक्षा कक्षों के लिए साढे़ आठ लाख रुपये सांसद निधि से देने की घोषणा की।