फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   amar ujala gives honor to UP board toppers

यूपी बोर्ड के 12 टॉपरों को ‘अमर उजाला’ देगा सम्मान

Sun, 28 Jun 2015 12:21 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
इसके लिए जिले के 12 होनहारों को चुना गया है। इसमें हाईस्कूल के तीन और इंटरमीडिएट के नौ टॉपर शामिल हैं। सभी को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित कराने के लिए एक जुलाई को लखनऊ बुलाया गया है।
विज्ञापन


डीआईओएस को बच्चों को सम्मान के लिए लखनऊ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल की छात्रा आकांक्षा बाजपेयी ने टॉप किया है।
विज्ञापन


 मॉडर्न पब्लिक स्कूल सलोन की छात्रा साक्षी पांडेय दूसरे स्थान पर रहीं। न्यू आदर्श इंटर कॉलेज मुराईबाग की छात्रा आस्था यादव तीसरे स्थान पर रहीं। इन तीनों छात्राओं को सम्मानित करने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इंटरमीडिएट के टॉपरों में न्यू स्टैंडर्ड स्कूल की छात्रा दिव्या सिंह, इंटर कॉलेज गोविंदपुर माधव की छात्रा प्रतीक्षा सिंह, न्यू आदर्श स्कूल मुराईबाग की छात्रा सोनल यादव, अपूर्वा यादव, मनीषा सिंह, निकेता सिंह, रंजना यादव, न्यू स्टैंडर्ड की छात्रा आकांक्षा यादव, बाल विद्या मंदिर गंगागंज के छात्र अंकित उनियाल को सम्मानित करने के लिए बुलाया गया है।


 यह सम्मान समारोह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ में होगा। बच्चों को एक-एक अभिभावकों के साथ 30 जून को ही लखनऊ पहुंचना है। डीआईओएस विनय मोहन ने बताया कि सभी बच्चों को लखनऊ पहुंचाने और लाने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed