फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   aiims

10 माह बाद एम्स के नए भवन में पहली फरवरी से शुरू होगी ओपीडी, पहले संबंधित विभाग में फोन करने आना होगा

Thu, 28 Jan 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
aiims
रायबरेली। कोरोना के कारण ठप अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओपीडी 10 माह बाद फिर शुरू होगी। एम्स के नए भवन में कई और विभागों के साथ एक फरवरी से ओपीडी शुरू होगी।
विज्ञापन

इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को कोरोना की आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट साथ लाना होगा। ओपीडी में आने से पहले संबंधित विभाग के मोबाइल पर बात करनी होगी।
विज्ञापन

एम्स के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व रजिस्ट्रार समीर शुक्ला ने बताया कि निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी के प्रयास से लगातार ऑनलाइन ओपीडी चल रही है। अब कोरोना का कहर थमने के बाद एक फरवरी से फिर से ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के कारण पिछले साल मार्च महीने से ओपीडी नहीं हो पा रही थी। अब ओपीडी एम्स के नए भवन में चलेगी। ओपीडी आने वाले मरीजों को कोरोना की निगेटिव आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट साथ लाना होगा। रिपोर्ट 72 घंटे से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। मरीज को जिस विभाग की ओपीडी में दिखाना हो, उस विभाग के मोबाइल नंबर पर पहले से बात करनी होगी।
इन नंबरों पर बात करने के बाद ही आएं एम्स
विभाग का नाम मोबाइल नंबरों पर करें फोन
पीएमआर 8887420197
स्पाइन / न्यूरो सर्जरी 9532376502
चर्म रोग विभाग 9532444964
मनो चिकित्सक विभाग 9451641637
यूरोलॉजी 9451234095
जनरल मेडिसिन 9451207950
बाल रोग विभाग 9451221429
हड्डी रोग विभाग 9532993908
नाक कान गला विभाग 9532993808
स्त्री रोग विभाग 9532995408
जनरल सर्जरी 9532997608
दंत रोग विभाग 9532997408
नेत्र रोग विभाग 9532994808
बाल चिकित्सा सर्जरी 9452311258
वैस्कुलर सर्जरी विभाग 9455959063
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed