{"_id":"6887c687afd55b09210d2684","slug":"aiims-chowki-incharge-suspended-departmental-inquiry-ordered-raebareli-news-c-101-1-slko1031-138037-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एम्स चौकी इंचार्ज सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एम्स चौकी इंचार्ज सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश
Tue, 29 Jul 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। मिट्टी खनन माफिया और चौकी प्रभारी के बीच लेनदेन को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल हुआ था। हालांकि अमर उजाला वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। इसी मामले की जांच के बाद एम्स चौकी प्रभारी समय सिंह को सोमवार को न सिर्फ सस्पेंड कर दिया गया बल्कि विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
ऑडियो में मिट्टी खनन कराने को लेकर लेनदेन की बात हुई थी। साथ ही चौकी प्रभारी ने 10 हजार रुपये की मांग भी की थी। मिट्टी खनन माफिया कलसहा गांव का रहने वाला बताया गया था। मामला संज्ञान में आने पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने प्रकरण की जांच सीओ सदर अमित सिंह को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया।
एसपी ने दूसरे सर्किल के सीओ से चौकी प्रभारी की विभागीय जांच कराने के आदेश दिए हैं। भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र ने बताया कि चौकी प्रभारी को पुलिस लाइन के लिए रिलीव कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि चौकी प्रभारी को सस्पेंड किया गया है।