{"_id":"6956cba0363fac85ab01e2ac","slug":"aiims-blood-centre-gets-nabh-accreditation-raebareli-news-c-101-1-rai1002-148052-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: एम्स के ब्लड सेंटर को एनएबीएच की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: एम्स के ब्लड सेंटर को एनएबीएच की मान्यता
Fri, 02 Jan 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायबरेली के ब्लड बैंक को नए वर्ष के पहले ही दिन तोहफा मिल गया। ब्लड बैंकिंग और ट्रांसफ्यूजन सेवाओं में राष्ट्रीय मानकों को पूरा करने के लिए नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) ने एम्स के ब्लड बैंक को मान्यता दे दी है।
एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन ने टीम को बधाई दी और कहा कि यह मान्यता संस्थान की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। डीन (एकेडमिक्स) और पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज कुमारी ने क्लिनिकल सेवाओं और एकेडमिक ट्रेनिंग को मजबूत करने में इसके महत्व पर जोर दिया।
ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. अरुणप्रीत कौर ने इस उपलब्धि का श्रेय टीम वर्क और लगातार गुणवत्तापूर्ण प्रयासों को दिया है। इस मौके पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ज्ञानेश्वर पटाले, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. तृप्ति लोखंडे और एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. नीरज श्रीवास्तव मौजूद रहे।