{"_id":"68ed48ef74d0d62cbf094df5","slug":"aiims-7th-batch-of-mbbs-begins-studies-raebareli-news-c-101-1-slko1033-142892-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स : एमबीबीएस 7वें बैच की पढ़ाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स : एमबीबीएस 7वें बैच की पढ़ाई शुरू
Tue, 14 Oct 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। एम्स में सोमवार को पिनअप सेरेमनी के साथ ही एमबीबीएस के सातवें बैच की पढ़ाई शुरू हो गई। भारत सरकार की संयुक्त सचिव, एम्स के अध्यक्ष और अमेठी के सांसद की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ। एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को मेहनत करके पढ़ाई करने की सलाह दी गई, जिससे वे भविष्य में अच्छा डॉक्टर बनकर देश की सेवा कर सकें।
एम्स में सोमवार को पिनअप सेरेमनी में संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला और एम्स के अध्यक्ष प्रो. आरबी रवानी ने एमबीबीएस छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। कहा कि पढ़ाई में मेहनत बहुत जरूरी है। अच्छी पढ़ाई करने वाले बच्चे आगे चलकर अच्छे डॉक्टर बनेंगे। अमेठी के सांसद केएल शर्मा ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में निदेशक प्रो. अमिता जैन, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार डॉ. भोलानाथ आदि मौजूद रहे। पिनअप सेरेमनी के बाद एम्स में बोर्ड की बैठ हुई। अमेठी सांसद एवं एम्स बोर्ड के सदस्य किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड की बैठक के निर्णय गोपनीय होते हैं, इसलिए उन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। कहा कि एम्स रायबरेली को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सभी सदस्य एकजुट होकर प्रयासरत हैं। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला, निदेशक डॉ. अमिता जैन, डीन अकादमिक डॉ. नीरज कुमारी, उप निदेशक अखिलेश सिंह, वित्तीय अधिकारी कर्नल यूएन राय उपस्थित रहे।