फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Aihar Minor cut, more than 50 bighas of crop submerged

ऐहार माइनर कटी, 50 बीघा से ज्यादा फसल जलमग्न

Sun, 16 Jan 2022 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
Aihar Minor cut, more than 50 bighas of crop submerged
मार्ग पर भरा पानी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली/घुरवारा। लालगंज तहसील क्षेत्र से होकर निकली ऐहार माइनर की पटरी कटने से आसपास की करीब 50 बीघा गेहूं की फसल में पानी भर गया। इसके अलावा ऐहार-भीरागोविंदपुर मार्ग तालाब में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

इस वजह से इस मार्ग से निकलने वाले करीब 10 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाकाई लोगों ने बताया कि माइनर पांच दिन पहले कटी थी।
शिकायत पर सिंचाई विभाग के अधिकारी देखने तक नहीं आए। डीएम वैभव श्रीवास्तव की फटकार के बाद सिंचाई विभाग के अभियंता मौके पर पहुंचे और हेड से माइनर का पानी रोका।
विज्ञापन

किसानों ने माइनर की सिल्ट सफाई में खानापूर्ति का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ठीक से सफाई नहीं होने से आए दिन कहीं न कहीं माइनर कट रही है।
सिंचाई विभाग उन्नाव खंड की पुरवा ब्रांच नहर से ऐहार माइनर निकली है। इस समय पानी की मांग न होने के बावजूद पानी छोड़ा जा रहा है। पांच दिन पहले रौसी और ऐहार के बीच नहर की पटरी कट गई। इससे पानी खेतों में भरने के ऐहार-भीरागोविंदपुर मार्ग पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग से देवगांव, उमरामऊ, लोदीपुर उतरावा, भीरागोविंदपुर, जगतपुर कोटहा, बेलहटा, भवानीपुर, रौसी, अदीलाबाद, तेरुखा आदि गांव के ग्रामीण आते-जाते हैं। ज्यादातर कर्मचारी इसी मार्ग से रेलकोच पहुंचते हैं।
माताबदल, रिंकू पांडेय, विनोद कुमार, मंशाराम, विश्वजीत ने बताया कि बारिश होने के बाद गेहूं की फसल में सिंचाई जरूरी नहीं है। इसके बावजूद माइनर में पानी छोड़ा जा रहा है। पांच दिन से लगातार पानी बहने की वजह से करीब 50 बीघा फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई।
डीएम से शिकायत होने के बाद नहर का पानी पुरवा ब्रांच नहर के हेड से रोक दिया गया है, लेकिन अभी तक जहां पर नहर कटी थी, वहां नहीं बाधा गया है। सड़क पर पानी भरने की वजह से जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। लालगंज के पास टोल टैक्स बचाने के चक्कर में चार पहिया वाहन सवार इसी मार्ग से निकलते हैं।

किसान काट देते हैं माइनर की पटरी
माइनर कटने की जानकारी होने पर उसे दो बार बंधवाया गया, लेकिन किसान बार-बार पटरी काट देते हैं। माइनर का पानी पुरवा ब्रांच नहर के हेड से बंद करा दिया गया है। जल्द ही जहां पर पटरी कटी है, वहां बंधवाया जाएगा। सिल्ट सफाई में कोई लापरवाही नहीं हुई है।
-रामेंद्र कुमार, अवर अभियंता, सिंचाई खंड उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed