{"_id":"61954af5b107f65c6e6ae588","slug":"after-two-years-there-will-be-an-influx-of-faith-on-the-ganges-ghats-raibaraily-news-lko6049163150","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद गंगा घाटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल बाद गंगा घाटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। दो साल बाद गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। कार्तिक पूूर्णिमा मेला और गंगा स्नान को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए बुधवार शाम से ही घाटों के किनारे लोगों का आना शुरू हो गया।
दुकानदार दुकानें सजा रहे हैं तो घाटों का मनमोहक दृश्य सबको आकर्षित कर रहा है। इस दौरान न सिर्फ भक्ति की धारा बहेगी, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम सबका मन मोह लेंगे।
कोरोना के चलते दो साल बाद लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर लोगों में उल्लास है। डलमऊ के विभिन्न गंगा घाटों को सजाया गया है। साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन से घाट निखर रहे हैं।
विज्ञापन
पक्का घाट, कच्चा घाट, रानी शिवाला घाट समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालु दिखने लगे हैं। सिर्फ डलमऊ के विभिन्न गंगा घाटों पर पांच लाख से ज्यादा लोग गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। घाटों पर नाव के साथ पुलिस भी तैनात की गई है।
हालांकि गंगातटों तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत कराने में कंजूसी बरती गई है। कंटीली झाड़ियां नहीं कटाई गई हैं। इससे भक्तों को जरूर परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
धार्मिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम
संस्कृत महाविद्यालय के स्वामी दिव्यानंद ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर 18 नवंबर से 20 नवंबर तक संस्कृत महाविद्यालय बड़ा मठ डलमऊ में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें लगभग बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जाएगा तथा आने वाले शिष्यों के साथ गुरु दक्षिणा कार्यक्रम तथा दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। तीन दिन तक लगातार भंडारा होगा।
प्रयागराज के कलाकार दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
कार्तिक पूर्णिमा मेले में डलमऊ महोत्सव आने वाले श्रद्धालुओं का मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है। यहां पर एक दिन पूर्व ही महोत्सव की शुरुआत हो जाती है, जहां पर कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से विभिन्न क्षेत्रों से कलाकारों महोत्सव में बुलाया जाता है। नॉट एवं कला अकादमी प्रयागराज के कलाकार भी इस बार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
नगर पंचायत ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। 18 नवंबर को डलमऊ महोत्सव का आगाज होगा, जो 26 नवंबर तक चलेगा। प्रतिदिन कलाकारों के द्वारा नई नई प्रस्तुति की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेशदत्त गौड़ ने बताया कि डलमऊ महोत्सव के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।