{"_id":"580523814f1c1b642e703214","slug":"after-hitting-power-pole-and-houses-car-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान व विद्युत पोल से टकराने के बाद धू-धू जली कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान व विद्युत पोल से टकराने के बाद धू-धू जली कार
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को विद्युत पाेल और मकान से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां थाना क्षेत्र में रविवार रात लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर कार पहले मकान और फिर बिजली के पोल से टकराने के बाद धू-धू कर जल गई। गनीमत रही कि उस पर सवार चालक बाल-बाल बच गया।
दमकल कर्मियों और पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक मौके से फरार हो गया। कार लखनऊ जिले के अरुण मिश्रा की बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बीती रात हाईवे पर कार संख्या यूपी 32 डीजे 4858 रायबरेली से लखनऊ जा रही थी।
कार हसंनगंज गांव के निकट पहुंची तो कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस पर गाड़ी सड़क किनारे बने मकान से टकराती हुयी बिजली के पोल से टकरा गयी। टक्कर तेज होने के कारण कार में आग लग गई और धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। थानेदार अरविंद पांडेय का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त कार लखनऊ जिले के अरुण मिश्रा की बताई जा रही है। चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।