फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Administration maintains vigilance, flag march, peace prevails

प्रशासन ने बरती सतर्कता, फ्लैग मार्च, अमन कायम

Sat, 07 Dec 2019 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Administration maintains vigilance, flag march, peace prevails
रायबरेली। ढांचा ध्वंस की बरसी के मद्देनजर शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस के अफसर भ्रमण करते रहे। संवेदनशील इलाकों में मार्च भी किया गया, जिससे अमन का माहौल बना रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने तहसील सदर के हरचंदपुर, सुपर मार्केट, सिविल लाईन, घंटाघर, सब्जी मंडी, कहारों का अड्डा, किला बाजार, रायपुर, तेलियाकोट समेत कई इलाकों में मार्च किया।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम आशीष सिंह, सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, कोतवाली प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का जायजा लिया और भ्रमण कर अमन का माहौल बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक एसओ जेपी यादव, चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने भ्रमण कर नागरिकों को सुरक्षा और शांति का अहसास कराया। परशदेपुर कस्बे में पैदल मार्च भी किया।

अमेठी जिले के अति संवेदनशील जायस नगर में जिलाधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान डीएम व एसपी ने लोगों से शांति एवं सद्भाव का वातावरण कायम रखने की अपील की। सुरक्षा के मद्देनजर तिलोई के उपजिलाधिकारी सुनील कुमार द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed